फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Appealed to the police to get wages

Auraiya News: मजदूरी दिलाने के लिए पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Appealed to the police to get wages
बिधूना। ठेकेदार द्वारा मजदूरी न दिये जाने से परेशान आठ मजदूरों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें पीड़ितों ने ठेकेदार से रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा पट्टी निवासी शिवशंकर सिंह अपने साथी छोटू, शिवम, देवेंद, सुशील, जीतपाल, विनय, शीपू ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें पीड़ितों ने आरोप लगाया कि गांव के एक ठेकेदार ने सराय प्रथम में पानी की हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए उन्हें काम पर लगाया था। जिसमें 13 दिन काम होने के बाद ठेकेदार से जब मजदूरी मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। यही नहीं दोबारा मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित मजदूरों की तहरीर पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि मजदूरी न दिए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article