फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anshika wins the dance competition

Auraiya News: नृत्य प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी

Tue, 30 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anshika wins the dance competition
फोटो-9- नृत्य की प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत:आयोजक
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय के इंदिरा हॉल में सोमवार को छात्र हित संगठन की ओर से बच्चों व युवाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, चित्रकला के साथ नृत्य व गायन में युवाओं ने अपना हुनर दिखाया। नृत्य में अंशिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ग्रुप डांस में मिर्ची ग्रुप व एडिक्ट अकादमी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नीशू ग्रुप व तीसरे पर आस्था ग्रुप रहा। नृत्य सीनियर वर्ग में अंशिका ने पहला स्थान पाया। वहीं आस्था यादव दूसरे और ऋचा द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग नृत्य में स्वर्णिका पहले स्थान पर रहीं, एकता सिंह दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में आकाश सक्सेना पहले नंबर रहे। आकाशी पोरवाल ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अभय सिंह पहले स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर प्रतीक्षा राठौर व कनिष्का तीसरे पर रहीं। चित्रकला जूनियर वर्ग में श्रीजी गुप्ता पहले, सोनिया फातिमा दूसरे और प्रांजलि गुप्ता तीसरे पर रहीं। निबंध सीनियर प्रतियोगिता में भाग्या अवस्थी पहले, शिवप्रिय सिंह गुर्जर दूसरे और शिवांगी तीसरे पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध जूनियर प्रतियोगिता में अंशिका सिंह पहले, ज्योति गुप्ता दूसरे और आन्या उपाध्याय तीसरे पर रहीं। सामान्य ज्ञान सीनियर वर्ग में आराधना व जूनियर वर्ग में दैविक कुमार ने प्रथम स्थान व आदर्श में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर विजेताआें को सम्मानित कर उनकी सराहना की गई। कार्यक्रम में गौरव मिश्रा, यश तिवारी, अनंत शुक्ला, राघव मिश्रा, उज्जवल शुक्ला, अनिकेत शुक्ला, अक्षत द्विवेदी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed