फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Animal Husbandry Department will insure animals on grant

पशुपालन विभाग अनुदान पर करेगा पशुओं का बीमा

Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department will insure animals on grant
औरैया। पशुधन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को सुरक्षित करने के लिए पशुपालक विभाग अनुदान पर दुधारू पशुओं का बीमा कराएगा। इसके लिए अलग-अलग वर्ग के पशुपालकों को अलग-अलग धनराशि चुकानी होगी। इसके लिए पशुपालन विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ ही पशुपालन पर सरकार का जोर रहा है। कई बार पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इससे उन्हें बचाने के लिए दुधारू पशुओं गाय और भैंस का बीमा कराने के लिए पशुपालन विभाग ने पहल की है। ये बीमा अनुदान पर कराया जाएगा, ताकि पशुपालकों पर अधिक बोझ न पड़े। शासन ने इसके लिए नेशनल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के नाम की कंपनी को नामित किया है।
विज्ञापन

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पशुपालकों को बीमा कराने के लिए प्रीमियम राशि का 25 रुपये व अनुसूचित जाति के व्यक्ति के लिए दस रुपये प्रीमियम शुल्क लिया जाएगा। पशु पालक पशु का बीमा कराना चाहते हैं तो पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अप्रैल तक पशुपालक अनुदानित बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमचंद्र ने कहा कि सरकार की योजना के तहत 30 अप्रैल तक कोई भी पशुपालक अपने पशु का बीमा करा सकता है। पशुपालक विभाग द्वारा इस पर अनुदान दिया जा रहा है। बहुत ही अल्प धनराशि में पशुपालक जोखिम से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed