फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry villagers surrounded JE office due to lack of electricity

Auraiya News: बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने जेई कार्यालय का किया घेराव

Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded JE office due to lack of electricity
ककोर। जिला मुख्यालय के पास स्थित हरी का पुर्वा जाने वाली लाइन की केबल गुरुवार सुबह जल गई थी। लगभग 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लाइन दुरुस्त न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को ककोर विद्युत उपकेंद्र स्थित अवर अभियंता कार्यालय का घेराव कर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग जानबूझ कर लापरवाही बरत रहा है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों के समझाने और जल्द आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लोड अधिक होने की वजह से केबल जल गई थी। नई केबल की व्यवस्था कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन



उमरैन फीडर की लाइन फाल्ट से 24 घंटे तक अंधेरे में रहे 12 गांवों के उपभोक्ता

ऐरवा कटरा। ऐरवा कटरा विद्युत उपकेंद्र के उमरैन फीडर की लाइन में शनिवार दोपहर को फाल्ट होने से एक फेस डाउन हो गया। जिससे उमरैन फीडर से जुड़े 12 गांवों में 24 घंटे तक अंधेरा छाया रहा। जानकारी के बाद पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन



उमरैन फीडर में शनिवार को दोपहर 12 बजे एचटी लाइन में फाल्ट हो जाने से इससे जुड़े उमरैन, नगला दौलत, कुकरकाट, दिवहरा, नगला मारवाड़ी, तुर्कपुर यासीन, रमपुरा, हरनागरपुर, नगला मनभावन, मढ़ान, ईश्वरपुर, जयसिंहपुर कनक समेत 12 से अधिक गांवों की बिजली 24 घंटों से अधिक समय तक गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिजली लाइन में फाल्ट होने की जानकारी होने पर जेई रवि वर्मा बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ एचटी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे। जिस पर फाल्ट मिलने के बाद दूसरे दिन रविवार को दोपहर 1 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।




इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि वर्मा ने बताया कि उमरैन फीडर की 11 केवीए की लाइन फाल्ट हो गई थी। कर्मचारियों की टीम ने फाल्ट ढूंढने के बाद समस्या को दूर करते हुए रविवार दोपहर आपूर्ति बहाल करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article