{"_id":"694ed9a5d74a62ad9108ba27","slug":"an-elderly-farmer-guarding-his-field-was-attacked-by-a-bull-auraiya-news-c-211-1-aur1006-136792-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने किया हमला
Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35- सीएचसी में भर्ती घायल किसान। संवाद
दिबियापुर। सर्द रात में शुक्रवार की रात अपने खेत पर रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने किसी तरह किसान को सांड़ से बचाया।
घायल हालत देखते हुए किसान को सीएचसी दिबियापुर लाया गया। वहां से उन्हें चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दिबियापुर क्षेत्र के गांव कनमऊ निवासी गंगा सिंह (65) अपने गेहूं की खेत की रखवाली करने गए थे। रात के समय वह खेत की मेड़ पर चल रहे थे, इसी दौरान एक सांड़ ने हमला कर दिया।
शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। शोर मचाने पर सांड़ रात के अंधेरे में निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गंगा सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंगा सिंह को चिचौली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना मवेशियों की वजह से खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। यह सांड़ कई लोगों पर हमला कर चुका है। गनीमत रही कि समय रहते गंगा सिंह ने शोर मचा दिया।