{"_id":"631f751de436fc107854abfe","slug":"alleged-gang-rape-after-marriage-report-auraiya-news-knp7177911186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र निवासी महिला ने शादी करने वाले प्रेमी व ससुरालीजनों पर घर में रख कर 25 दिनों तक दुष्कर्म करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी बीती 16 फरवरी को भीखेपुर निवासी प्रेमी विवेक के साथ मंदिर में हुई थी।
शादी के बाद विवेक के परिजनों ने उसको घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने पर परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। पहली शादी का पता चलने पर दूसरे पति ने भी उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद अगस्त माह में विवेक उसे अपने घर ले गया। जहां वह विवेक के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विवेक व उसके भाई दुर्गेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही विवेक के पिता ऊधल सिंह भी उससे छेड़छाड़ व गाली-गलौज करते थे। आरोप है कि 25 दिनों तक अपने साथ रखा और विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया।
कोतवाली प्रभारी नीरज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।