फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   All pathology tests will soon be done at one place in Dibiyapur CHC

Auraiya News: दिबियापुर सीएचसी में जल्द ही एक स्थान पर होंगी सभी पैथाेलाॅजी जांचे

Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
All pathology tests will soon be done at one place in Dibiyapur CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। मरीजों की विभिन्न पैथाेलाॅजी जांचें एक स्थान पर किए जाने के लिए बनाए गए ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट में जल्द ही दिबियापुर सीएचसी की लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। तीन नए एलटी की तैनाती होने के बाद विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

पिछले वर्ष दिबियापुर सीएचसी में ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट (लैब एवं बीएमएचआईएस सेल) का निर्माण शुरू हुआ था। लगभग छह माह पहले लैब का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन दिबियापुर सीएचसी में केवल एक ही टेक्नीशियन होने के कारण लैब शुरू नहीं हो पा रही थी। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार पिछले माह दिबियापुर सीएचसी की लैब के लिए तीन नए लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

अब विभाग ने जल्द ही लैब के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में एक छोटे से कमरे में लैब का संचालन होता है। तीन नए लैब टेक्नीशियनों की तैनाती के बाद नई बिल्डिंग में लैब का संचालन होने से ब्लाॅक भाग्यनगर क्षेत्र से दिबियापुर सीएचसी आने वाले मरीजों को जांचे कराने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट

फोटो08एयूआरपी 29- दिबियापुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम। संवाद



अब हेल्थ एटीएम का विधिवत संचालन हो सकेगा

पिछले वर्ष दिबियापुर सीएचसी में हेल्थ एटीएम आई थी। पूरे दिन में काफी संख्या में मरीजों की जांचें होने के कारण एक एलटी व्यस्त रहते थे। इसकी वजह से हेल्थ एटीएम का विधिवत संचालन नहीं हो पा रहा था। अब अलग लैब बन जाने और एलटी की कमी दूर हो जाने पर हेल्थ एटीएम का विधिवत संचालन शुरू होने की उम्मीद है। दिबियापुर में ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, सीबीसी आदि जांचें होतीं हैं।


वर्जन

तीन लैब टेक्नीशियन की तैनाती हो चुकी है। अब जल्द ही ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट में पैथाेलाॅजी लैब का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कीं जा रहीं हैं। - डाॅ.विजय आनंद, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed