{"_id":"5e4834838ebc3ee60f164c7c","slug":"advantage-auraiya-news-knp544898839","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहीन किसानों को नौकरी में मिलेगी वरीयता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिहीन किसानों को नौकरी में मिलेगी वरीयता : डीएम
विज्ञापन
औरैया। लंबे समय से यूपीएसआईडीसी प्लास्टिक सिटी को लेकर चल रहे जमीन के मुआवजे विवाद में समस्या समाधान के लिए डीएम ने शनिवार को किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विवाद को हल कराने को लेकर जहां अपने सुझाव दिए तो वहीं उन्होंने किसानों से भी सुझाव मांगे। साथ ही उनसे उद्योग लगाने में सहयोग की अपेक्षा की। किसानों ने सहयोग करने का भरोसा दिया। डीएम ने यूपीएसआईडीसी के आरएम को लगने वाले उद्योगों में भूमिहीन किसानों को नौकरी में वरियता देने के निर्देश दिए। वहीं एडीएम ने सभी किसानों को जल्द ही उनकी समस्या निस्तारित कराए जाने का आश्वासन दिया।
शनिवार को कंचौसी क्षेत्र में स्थापित यूपीएसआईडीसी पहुंचे डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान ने यूपीएसआईडीसी प्लास्टिक सिटी परिसर में जमीन देने वाले किसानों के साथ बैठक की। डीएम ने उपस्थित किसानों से यूपीएसआईडीसी में उद्योग लगाए जाने को लेकर चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए सुझाव मांगे। वहीं उन्होंने बैठक में मौजूद यूपीएसआईडीसी के आरएम राकेश कुमार को आदेश जारी करते हुए लगने वाले उद्योगों में क्षेत्र के किसानों के परिवारीजनों को नौकरी में वरीयता देने को कहा। साथ ही किसानों से अपनी अन्य समस्याओं के संबंध में सोमवार को मुख्यालय आकर बात करने को कहा।
बैठक में मौजूद किसानों को एडीएम रेखा एस चौहान ने जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद किसान नेता ओमकार सिंह राजपूत ने किसानों की ओर से उनकी मांगों को पूरा किए जाने पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बबलू यादव, अनुराग, सुंदर लाल, करन सिंह, सुदामा प्रसाद, रघुवीर आदि मौजूद रहे।