फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Administration ready to deal with Corona, 16 school-colleges of seven blocks acquired in auraiya

औरैयाः कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन तेयार, सात ब्लॉकों के 16 स्कूल-कालेज किए गए अधिग्रहीत

Mon, 23 Mar 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Administration ready to deal with Corona, 16 school-colleges of seven blocks acquired in auraiya
औरैया। कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या अचानक यदि जिले में बढ़ती है, तो उन्हें एक स्थानों पर रोकने के इंतजाम भी प्रशासन ने शुरू कर दिए है। इसके लिए जिले के सातों ब्लाकों में स्कूल व कालेजों का अधिग्रहण किया है। जहां संसाधन जुटाकर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को रोका जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज भले ही अभी तक जिले में नहीं मिले है, लेकिन जिले के आस-पास के जनपदों को लाक डाउन घोषित किया है। जिसके चलते जिले के अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क है। जिले में यदि अचानक ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें उनके क्षेत्र के आस-पास ही रोकने के इंतजाम प्रशासन ने किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम ने इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से स्कूल व कालेजों की सूचीं मांगी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम को विद्यालयों की सूची प्रदान की गई है। जिसमें जिले के सातों ब्लाकों में कुल 16 कालेजों का अधिग्रहण प्रशासन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सदर ब्लाक में शहर के तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, श्रीगोपाल इंटर कालेज, तिलक महाविद्यालय, अजीतमल ब्लाक में जनता इंटर कालेज, सिंह वाहिनी महाविद्यालय, भाग्यनगर ब्लाक में वैदिक इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, अछल्दा आदर्श इंटर कालेज, देहाती इंटर कालेज नेविलगंज, सहार ब्लाक में स्वामी विवेकानंदर इंटर कालेज, जगदीश चंद्र अग्निहोत्री इंटर कालेज, ऐरवाकटरा में गांधी इंटर कालेज, डा.लोहिया इंटर कालेज, बिधूना ब्लाक में पब्लिक इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज शामिल है।
डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में यदि कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें इन विद्यालयों में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed