फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken soon against private schools running without recognition

Auraiya News: बिना मान्यता के संचालित प्राइवेट स्कूलों जल्द होगी कार्रवाई

Sun, 24 Sep 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken soon against private schools running without recognition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
बिना मान्यता के प्राइवेट स्कूल संचालित कर बच्चों के भविष्य से होने वाले खिलवाड़ पर बेसिक शिक्षा विभाग अब पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए तैयार है। शासन स्तर से सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। समय अवधि भी निर्धारित कर दी गई है। 10 अक्तूबर तक बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई होनी तय है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों कुछ नामचीन शिक्षण संस्थानों में बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने को लेकर नोटिस जारी किए थे। इसके अलावा 120 के करीब अन्य स्कूलों की मान्यता लंबित होने का मामला भी तूल पकड़ा था। लंबित अवधि में रोजाना के हिसाब से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी स्कूल संचालकों को जारी हुई थी। अब इन स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए शासन स्तर से निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक (बेसिक) महेंद्र देव की ओर से बीएसए को जारी हुए पत्र में सभी ब्लॉकों के बीईओ को स्कूलों के निरीक्षण, मान्यता जांचने व न मिलने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की चेतावनी के तहत अब मनमानी करने वाले स्कूल संचालकों पर जुर्माना व मुकदमा दर्ज करने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर कराई जानी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के इस निर्देश के बाद स्कूल संचालकों में खलबली मची है। कुछ स्कूलों की ओर से मान्यता लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


निरीक्षण के बाद 15 तक शासन भेजी जाएगी रिपोर्ट

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी किए गए निर्देश में मान्यता जांचने का काम ब्लाॅक स्तर पर किया जाना है। इसके लिए बीईओ प्राईवेट स्कूलों में निरीक्षण करेंगे। मान्यता के मानकों को भी जांचेगे। लगातार कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं इस अंतराल के बीच हुई कार्रवाई की फाइनल रिपोर्ट बनाकर 15 अक्तूबर तक शासन को भेजी जाएगी। जहां जिले में प्राईवेट स्कूलों की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी।


बीईओ के जरिए प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण कराया जाएगा। मान्यता न होने या लंबित होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्कूलों को पूर्व में ही नोटिस देकर चेताया जा चुका है। उनके जवाब व मान्यता को लेकर की गई प्रक्रिया जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -
अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed