{"_id":"5e4838ea8ebc3e6a942afddf","slug":"action-on-driver-and-cunducter-for-not-bringing-roadways-inside-the-town-auraiya-news-knp544901631","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस को कस्बे के अंदर न लाने वाले चालक-परिचालक पर हुई कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस को कस्बे के अंदर न लाने वाले चालक-परिचालक पर हुई कार्यवाही
विज्ञापन
औरैया। कस्बे में रोडवेज बसों के अंदर न आने की समस्या से लोग बुरी तरह आहत हैं। वहीं लगातार चालक एवं परिचालकों पर हो रही कार्यवाही के बाद भी उनकी मनमर्जी चल रही है। शनिवार को भी आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत के चलते रोडवेज परिवहन के चालक एवं परिचालक को रूटऑफ से वंचित करते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
शनिवार को कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर अजीतमल निवासी राजीव पोरवाल पुत्र जय प्रकाश सुबह अजीतमल बस स्टैंड पर कानपुर जाने के लिए सवारी बैठाने गये थे। काफी देर तक बस न आने पर वह सवारी लेकर अजीतमल हाईवे पर पहुंचे और इटावा की ओर से आ रही औरैया डिपो की बस संख्या यूपी 79 बी 9499 को रोककर सवारी बैठाया।
वहीं राजीव कुमार ने जब परिचालक से पूछा कि बस को अंदर से लेकर क्यों नहीं आए तो परिचालक ने बताया कि हमारी गाड़ी अंदर नहीं जाती है। एआरएम औरैया ने मना कर रखा है। इसकी शिकायत उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया आरएस चौधरी ने राजेश तिवारी, संविदा चालक एवं संविदा परिचालक गोविंद कुमार को अग्रिम आदेशों तक संचालन कार्य (रूटऑफ) न लेने के आदेश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।