फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

राशन बेचने वाले पांच सैकड़ा अपात्रों के कार्ड निरस्त

Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
action
औरैया। मुफ्त राशन लेने वाले 768 किसानों ने सरकार को 23 करोड़ से अधिक का अनाज एक साल में बेचा था। ये लोग सरकार से मिलने वाला मुफ्त राशन भी ले रहे थे। आधार कार्ड से हुए खुलासे के बाद जांच चल रही थी। इसके बाद विभाग ने 500 कार्ड अपात्र घोषित करते हुए निरस्त किए हैं। वहीं अन्य कार्ड धारकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख 61 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत प्रतिमाह तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता है। इन कार्ड धारकों में से 768 कार्ड धारक ऐसे पाए गए थे, जिन्होंने सरकारी राशन लेने के साथ ही साल में तीन लाख से ऊपर का गेहूं सरकारी केंद्रों पर बेचा। इस बात का खुलासा होने पर हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने व अपात्रों पर शिंकजा कसने के लिए शासन ने निर्देश दिए थे। जिसमें जिलेभर में 768 अपात्र राशन कार्ड धारकों का मामला प्रकाश में आया था। इसमें अभी तक 500 सैकड़ा अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। जबकि शेष की जांच चल रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव तथा नगरीय स्तर पर लेखपाल द्वारा अपात्र राशनकार्ड धारकों की जांच की जा रही है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से मानकों को ताक पर रखकर राशन लेने वालों में हड़कंप मचा है। वहीं डीलरों में भी बैचेनी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed