फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Achhalda-Phaphund-Bidhuna road not repaired for last 10 years

Auraiya News: 10 साल से नहीं हुई अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग की मरम्मत

Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Achhalda-Phaphund-Bidhuna road not repaired for last 10 years
फफूंद। क्षेत्र के अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग से गांव सल्हूपुर होकर भैंसोल को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। 10 सालों से मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं हुआ है। मार्ग के मरम्मतीकरण न होने से 15 गांव की 20 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान भी लोक निर्माण विभाग के चक्कर लगा चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जरा सी बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है। जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना है।
विज्ञापन

बिधूना मार्ग से गांव सल्हूपुर होकर गांव भैंसोल के लिए गया डामर मार्ग तकरीबन 15 वर्ष पहले बना था। क्षेत्र के गांव घांघरपुर, रामपुरवैश्य, रामनगर, पूरनपुर, अंधियारी, बघुआ, रूरुआ, मिरगवां, जुआ, पूरनपुर, गुदरी, फूटाताल समेत 15 से अधिक गांव की 20 हजार की आबादी के आवागमन के लिए यही मार्ग है। भैंसोल गांव स्थित सेंट्रल बैंक तक ग्रामीणों के आने जाने के लिए यही एक मार्ग है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामजीवन, प्रभुदयाल, रामकिशुन, सुरेश बाबू, ब्रजेश ने बताया की 10 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे होने से जरा सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। सड़क पर फिसलने से बाइक और साइकिल सवार आए दिन गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। सड़क को सही कराने के लिए प्रधान और अधिकारियों से भी कहा गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार-----
लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाई थी। 10 साल से मरम्मत नहीं होने से जर्जर हो गई है। सड़क सही कराने के लिए कई बार मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग कार्यालय जा चुकी हैं, लेकिन सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। अब मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। - साधना सिंह, प्रधान, भैंसोल

-----------
पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंता से इस मामले में वार्ता की जाएगी। सड़क मरम्मतीकरण अभियान में इस सड़क को शामिल कर दुरुस्त कराया जाएगा। - महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed