फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार 26 लोग घायल

Fri, 20 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
accidant
अजीतमल। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अमावता मोड़ के पास हाईवे पर गुरुवार रात एक ट्रक से टकराकर पिकअप पलट गई। पिकअप सवार 26 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के तहसील नागर, के ग्राम मुडिय़ा-भूरटपुर निवासी सुरेश अपने परिवार व रिश्तेदारों को लेकर पिकअप से अयोध्या और चित्रकूट दर्शन करने गया था। चित्रकूट में दर्शन कर वे लोग पिकअप से वापस लौट रहे थे। पिकअप बाबरपुर कस्बे के अमावता मोड़ के पास हाईवे पर पहुॅची तभी हाईवे पर बने अवैध कट से क्रास हो रहे एक ट्रक से टकरा कर हाईवे पर पिकअप पलट गई। चीख पुकार सुनकर वहां से निकल रहे लोगों ने उसमें फंसे लोगों को निकाला। 108 एंबुलेंस की सहायता से पिकअप सवारों में घायल 26 लोगों को सीएचसी अजीतमल भेजा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घायलों में सुभाष, भंतु, लक्ष्मणसिंह, सुरेश, फोट्टी, चरनसिंह, संतोष, लक्ष्मी पत्नी चरन सिंह, अंजना पुत्री हरज्ञान, रामवती पत्नी सुभाष, ललिता पत्नी सीताराम, बन्शू पुत्र रामसिया, चिरोंजा पत्नी धन्नीराम, सियाराम, हरभान, मस्ता पत्नी रामहंस, चमेली पत्नी सुरेश, रामवती पत्नी बच्चू, पूनम पत्नी राजेंद्र, सरोजनी पत्नी इमरत, अशर्फी पत्नी सीताराम, मालती पत्नी अकलसिंह, बच्चू, पच्ची पत्नी वंशू, फूलन पत्नी गिरराज, पहलादी पत्नी मन्नी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed