फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत में कार चालक की मौत, दो घायल

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
accidant
फोटो 03 एयूआरपी 34- मृतक शैलेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का इंजन हो हिस्सों में विभाजित होकर सड़क के किनारे नाले मेें जा गिरा। हादसे में कार चालक की मौत हो गई और ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। साथ ही जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

औरैया-दिबियापुर मार्ग पर सेहुद हनुमान मंदिर के पास देर शाम ट्रैक्टर और कार में सीधी टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्सों में बंट गया। अगला पहिया भी निकल गया। इसके बाद ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के चलते औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस हादसे में घायल कार चालक और ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को जिला अस्पताल ले गई। वहां हंसे का पुरवा निवासी कार चालक शैलेंद्र (35) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार पुर्वा भिखानी निवासी राजू के बेटे संजीव और बहादुर लाल के बेटे लालाराम का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार में पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था शैलेंद्र
दिबियापुर (औरैया)। हादसे के वक्त हंसे का पुर्वा निवासी शैलेंद्र कार में पेट्रोल डलवा कर अपने घर लौट रहा था। शैलेंद्र की मौत से उसकी चार बेटियों की सिर से पिता का साया उठ गया है। अब परिवार के लोगों को शैलेंद्र की बेटियों की परवरिश की चिंता सता रही है। इधर, शैलेंद्र के भतीजे (साढ़ू भाई के बेटे) ललित कुमार ने बताया कि उन लोगों को एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाना था। इसीलिए मौसा शैलेंद्र कार में पेट्रोल डलवाने के लिए दिबियापुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। शैलेंद्र खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे की खबर पाकर परिजन चिचौली स्थित जिला अस्पताल पहुंचे और शैलेंद्र से लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed