फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A woman got shot due to the firing of the accused, referred

Auraiya News: आरोपियों की फायरिंग से एक महिला को लगी गोली, रेफर

Tue, 07 Nov 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
A woman got shot due to the firing of the accused, referred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के नगला गोसाई व बोझा गांव के लोगों के बीच दो दिन पहले खेल देखने को लेकर हुए विवाद में शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ध्यान न दिए जाने के चलते सोमवार रात एक पक्ष के 10-12 लोगों ने गोसाई स्थित पीड़ित के घर पर पहुंचकर तमंचे से फायरिंग की। जिसमें एक महिला को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नगला गोसाई के पंचम सिंह व बोझा निवासी लोगों के बीच गांव में खेल देखने को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हो गया था। विवाद में पंचम सिंह पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई थी। आरोप है कि बिधूना पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को बोझा निवासी आरोपियों ने पंचम सिंह को रास्ते में घेर कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। जिसकी शिकायत सोमवार को पंचम सिंह ने पुलिस से की, इसके बाद भी सोमवार को पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

बोझा गांव निवासी 10-12 आरोपियों ने असलहों से लैस होकर नगला गोसाई पहुंचकर पंचम सिंह के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की। यही नहीं तमंचे से दो-तीन राउंड फायरिंग भी की। जिसमें एक गोली पंचम की पत्नी मालती देवी के सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही मालती जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से महिला को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में महिला को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर रात में ही पुलिस ने आरोपियों को धर पकड़ करने का प्रयास किया लेकिन एक भी व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा। त्योहार पर हुई गोली कांड की घटन से माहौल बिगड़ते देख गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

फायरिंग में एक महिला घायल हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन क्या कमी रही उसको लेकर जांच की जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - श्रीकेश भारती, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed