फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A woman died due to high fever in Seupur village

सेऊपुर गॉव में तेज बुखार के चलते एक महिला की हुई मौत

Fri, 01 Nov 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
A woman died due to high fever in Seupur village
अजीतमल (औरैया)। गांव सेऊपुर में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। तीन दिन से बुखार से पीड़ित एक वृद्धा ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिन से गांव में डेरा डाले है। बुखार पीड़ितों का परीक्षण किया जा रहा है। मरीजों के खून की जांच कर दवाएं आदि दी जा रही है।
विज्ञापन

गांव सेऊपुर में तीन दिन से बुखार से पीड़ित वृद्धा सरस्वती (80) पत्नी हृदयनारायण की मौत हो गई। दो दिन पहले सरस्वती को बुखार के चलते सीएचसी अजीतमल लाया गया था। वहां से डाक्टरों ने सैफई रेफर किया था। डॉक्टरों की सलाह पर परिजन सरस्वती को घर लाए। गुरुवार को सरस्वती की मौत हो गई। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल के निर्देशन में डाक्टरों की टीम ने गांव में कैंप लगाकर के मरीजों का निरीक्षण किया और दवा वितरण की। साथ ही बुखार से पीड़ित 28 मरीजों का परीक्षण किया गया, 16 मरीजों की खून का सैंपल लेकर स्लाइड बनाईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.विमल ने बताया कि अभी तक लगभग 350 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा 175 मरीजों की स्लाइड तैयार की गई, 18 मरीजों के सैंपल को सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, गांव सेऊपुर में बुखार के प्रकोप के चलते डेंगूू बुखार की आशंका से सीएचसी अजीतमल से अभी तक 18 मरीजों की स्लाइडें मिनी पीजीआई सैफई भेजी गयी है, लेकिन वहां पर भी भीड़ अधिक होने के चलते अभी तक एक भी स्लाइड का परीक्षण होकर नहीं आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि सैफई में भी अधिक भीड़ चल रही है, जिसके चलते स्लाइडों का परीक्षण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed