फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A modern waste disposal center will be built with Rs 70 lakh, and the sanitation system will improve.

Auraiya News: 70 लाख रुपये से बनेगा आधुनिक कचरा निस्तारण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था में आएगा सुधार

Thu, 27 Nov 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A modern waste disposal center will be built with Rs 70 lakh, and the sanitation system will improve.
औरैया। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिये नगर प्रशासन अब एक कदम और आगे बढ़ गया है। जालौन रोड पर आधुनिक तकनीक से लैस कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, जबकि प्लांट के संचालन हेतु आवश्यक भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। अभी यहां साफ-सफाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह नया निस्तारण केंद्र शहर से निकलने वाले प्रतिदिन के ठोस कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निपटाने की सुविधा प्रदान करेगा। अभी शहर के कई इलाकों में कचरा डंप किया जा रहा है। इस कारण जगह-जगह दुर्गंध और गंदगी होने से लोग बीमार हो रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद ने 70 लाख की लागत से कचरा निस्तारण केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसकी धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और यहां सफाई का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस केंद्र पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित, प्रोसेस और रिसाइकल किया जाएगा। प्लास्टिक, धातु और अन्य उपयोगी वस्तुओं को पुन: इस्तेमाल योग्य बनाया जाएगा, जबकि गीले कचरे से खाद तैयार करने की योजना भी है। इससे न केवल कचरे का बेहतर प्रबंधन होगा बल्कि राजस्व सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में शहर के कई इलाकों में कचरा डंपिंग की समस्या के कारण गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की बढ़ोतरी की शिकायतें आती रहती हैं। नया केंद्र शुरू होने पर इन समस्याओं में काफी हद तक कमी आएगी। साथ ही गली-मोहल्लों में अनियमित कचरा संग्रहण की स्थिति सुधरेगी। अधिकारियों का दावा है कि यह कदम शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके बनने से शहर की छवि सुधरेगी, स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा और पर्यावरण प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन रोड पर कचरा निस्तारण केंद्र बनेगा। उस जगह पर सफाई कराई जा रही है। केंद्र के निर्माण में 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह केंद्र शहर में गंदगी व जगह-जगह कचरा डंपिंग की परेशानी से मुक्ति दिलाएगा।
- अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed