{"_id":"637135d34b009364da176c5c","slug":"a-fight-between-a-cement-businessman-and-a-shopkeeper-auraiya-news-knp7281432192","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः सीमेंट व्यवसायी और दुकानदार में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः सीमेंट व्यवसायी और दुकानदार में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के नदी पुल के पास रुपये के लेनदेन में सीमेंट व्यवसायी और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिबियापुर रोड़ निवासी अतुल शर्मा सीमेंट के थोक व्यापारी है। उन्होंने बिधूना पुलिस को तहरीर दी कि 11 नवंबर को वह वसूली कर घर जा रहा था। रास्ते में नदी पुल के पास जय श्री कृष्णा बिल्ंिडग मैटेरियल के मालिक अरुण तोमर से 34,500 रुपये लेने पहुंचा। रुपये मांगने पर दुकानदार ने गुस्सेे में कहा कि दिखता नहीं है कि बिजी है।
आरोप है कि तेज बोलने का विरोध करने पर अरुण ने अपने भाई अर्पित व एक अन्य के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। फिर कार में रखे झोले से वसूली के तीन लाख 78 हजार निकाल लिए और कार में मौजूद नाना से रिसीविंग बाउचर छीन लिए। इसके साथ ही तेजाब से घर जला देने की धमकी दी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष से अरुण तोमर का कहना है कि दुकान पर छोटा भाई अर्पित बैठा था और वह घर खाना खाने आए थे। तभी अतुल उर्फ बंटी शर्मा, पवन शर्मा व दो अज्ञात लोग दुकान पर आए और भाई अर्पित के साथ मारपीट कर काउंटर तोड़ दिया। साथ ही गुल्लक में रखे रुपये भी लूट लिए। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।