फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A day before marriage, fire, cash and housekeeping ashes

शादी से एक दिन पहले लगी अाग, नगदी और गृहस्थी राख

Sat, 02 Dec 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sat, 02 Dec 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
A day before marriage, fire, cash and housekeeping ashes
परिजनों के साथ कार्ड दिखाती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के बमुरीपुर गांव के निकट पुर्वा मल्लाहन में शनिवार की सुबह शादी वाले घर में अचानक आग लग गई। आग से एक लाख 11 हजार रुपये और शादी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


 पुर्वा मल्लाहान निवासी सुरेश चंद्र बाथम ने अपनी बेटी रेशमा की शादी भरथना इटवा में तय की है। रविवार की रात बारात आनी है। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही थी। शनिवार की सुबह चार बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखा शादी का सामान, कपड़े व अनाज के साथ बैग में रखे एक लाख 11 हजार रुपये राख हो गए। घर के लोग आग लगते ही भागे और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा पाया मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। इस पर परिजन व बेटी रेशमा धाड़े मारकर रोने लगी। सुबह ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार शमशेर सिंह पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


लड़के के पिता ने दिखाई दरियादिली
सब कुछ जलने के बाद अब सुरेश बाथम के पास खातिरदारी करने को कुछ नहीं बचा। मगर जब घटना सुनी तो लड़के का पिता ध्रुव लाल भरथना से आ गए। उन्होंने लड़की के पिता को ढांढस बंधाया कि जो है उसी से काम चलेगा। वह बारात लेकर जरूर आएंगे। उन्हें कुछ नहीं चाहिए वह एक साड़ी में विदा करा ले जाएंगे। लड़के के पिता की दरियादिली देख ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed