{"_id":"76473","slug":"Auraiya-76473-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगी बनते जा रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगी बनते जा रहे शहरवासी
Auraiya
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। 42 डिग्री तक पहुंच चुके तापमान की तपिश और लू के थपेड़े से जहां लोग डायरिया और डिहाइड्रेशन का शिकार बन रहे हैं। वहीं रात में गुल रहने वाली बिजली के चलते अनिद्रा के रोगी भी बनते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. अरुण तिवारी बताते हैं कि उनके यहां अनिद्रा के रोगी आ रहे हैं। कहते हैं कि सामान्य व्यक्ति के लिए आठ से 10 घंटे नींद आवश्यक है। नींद पूरी न होने में व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन, शरीर में थकान आदि असामान्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
विज्ञापन