फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जिला अस्पताल के निर्माण के 683 लाख रुपए वापस

जिला अस्पताल के निर्माण के 683 लाख रुपए वापस

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। 24 घंटे बिजली की नाउम्मीदी के बाद औरैया के लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। सपा सरकार के सत्ता में आने के बाद जिला अस्पताल का निर्माणकार्य बंद करा दिया गया है। अस्पताल के निर्माण के लिए जिले को प्राप्त हुई 844 लाख रुपए की धनराशि में से 683.20 लाख रुपए शासन को वापस भेज दिए गए हैं। बसपा सरकार में निर्माण करा ही बांदा यूनिट से ठेका छीनकर इटावा यूनिट को निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

दिबियापुर मार्ग पर स्थिति चिचौली गांव में बसपा शासन काल के दौरान वर्ष 2009 से जिला अस्पताल के निर्माण को 2303.56 लाख रुपए का स्टीमेट बनाया गया था। अस्पताल का यह भवन जमीन से दो मंजिल ऊपर (जी-थ्री लेविल) तक बनाया जाना है। तीन वर्ष बीतने के बाद भी जिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है। जल निगम की देखरेख में सीएनडी नाम की कार्यदायी संस्था की बांदा यूनिट भवन का निर्माण करा रही थी। अचानक सपा सरकार ने जिला अस्पताल का निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश जारी कर दिया। इस बाबत जल निगम लखनऊ से पत्र भी जारी कर दिया गया। प्रदेश के सत्तारूढ़ दल के प्रतिकूल रुख के चलते मार्च से ही जिला अस्पताल का निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed