{"_id":"76195","slug":"Auraiya-76195-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह बजते ही सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह बजते ही सड़कों पर सन्नाटा
Auraiya
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। चेहरे को तमतमा देने वाली तेज धूप, तमाचों की तरह प्रतीत हो रही लू और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह नौ बजते ही दोपहर का आभास लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर रहा है। काम काजी लोग ही सड़कों पर नजर आते हैं। लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था और 41 डिग्री के तापमान से लोग कराह रहे हैं। 12 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा सड़क किनारे के दुकानदारों की आय में बाधक बन गया है। कामकाजी लोग एवं मजबूरन सड़कों पर नजर आने वाले पूरे इंतजाम के साथ घरों से निकलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और तन झुलसा देने वाली धूप से आम आदमी क्या पशु पक्षी भी बेहाल हैं। यही नहीं सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज बस स्टैंड या फिर गली चौराहों के नुक्कड़ तक में सन्नाटा है। बैसाख माह में ही जून मास की तपन महसूस कर लोग आने वाले दिनों में और भी भीषण गर्मी पड़ने का आकलन कर रहे हैं। बिजली कोढ़ में खाज का काम कर रही है। गर्मी से राहत दिलाने को अब तक नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नही उठाए गए हैं। प्रशासन की ओर से जगह जगह प्याऊ के अलावा निकायों की ओर से दिन ढलने के बाद सड़कों एवं बस्तियों में पानी का छिड़काव कराया जाता था। तापमान में वृद्धि से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन