{"_id":"76083","slug":"Auraiya-76083-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में गृहस्थी राख मां और बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में गृहस्थी राख मां और बेटी झुलसी
Auraiya
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। ग्राम कटारी का पुर्वा में एक झोपड़ी में आग लगने से मां और उसकी दो वर्षीय पुत्री झुलस गई। खाना बनाते समय लगी आग से झुलसी महिला को गंभीरावस्था में सैफई के लिए रिफर किया गया। अग्निकांड में पूरी गृहस्थी भी जलकर खाक हो गई। लोगों ने किसी तरह से मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मजदूरी करने वाले पप्पू बाथम की पत्नी रेखा देवी (32) भी मजदूरी करके अपना गुजर बसर करती है। आज सुबह खेतों पर मजदूरी करके लौटी रेखा देवी लगभग नौ बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। सब्जी बनाते समय अचानक छप्पर में आग लग गई। चीत्कार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जब तक लोग पहुंचते तब तक छप्पर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। छप्पर रेखा के ऊपर गिर गया था। किसी तरह से लोगों ने झोपड़ी के अंदर मौजूद रेखा की पुत्री राधा को बाहर निकाला। रेखा को भी किसी तरह से बाहर निकाला गया। राधा के बाल झुलस गए जबकि रेखा गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने रेखा को दिबियापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीरावस्था में भर्ती कराया।
नाजुक हालत में रेखा को रिफर कर दिया गया। बाहर गए पति पप्पू बाथम को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पड़ोसी बताते हैं कि इस अग्निकांड में रेखा की गृहस्थी पूरी तरह से खाक हो गई है। आग से महिला के झुलसने की सूचना पर दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर जायजा लिया।