{"_id":"75861","slug":"Auraiya-75861-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा डीलरों की दुकानों पर अचानक छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा डीलरों की दुकानों पर अचानक छापा मारा
Auraiya
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। एसडीएम बिधूना ने सोमवार को कंचौसी क्षेत्र के दो गांवों में कोटा डीलरों की दुकानों पर अचानक छापा मारा। छापामार कार्रवाई में कम स्टाक मिलने पर उन्होंने कोटा डीलरों को कड़ी फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी किया।
एसडीएम बिधूना अनिल कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को कंचौसी क्षेत्र के गांव मधवापुर स्थित कोटा डीलर शिवकुमार शुक्ला और इसके बाद गांव नौंगवा के कोटा डीलर धर्मेंद्र की दुकान पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान कम स्टाक मिलने पर दोनों कोटा डीलरों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम बिधूना ने बताया कि दोनों कोटा डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर कोटा डीलर दो दिनों के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देते है तो कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, ग्रामीणों ने कोटा डीलरों के खिलाफ खाद्यान्न कम देने व विरोध करने पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया है।