फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कर वसूली के मद में कटौती, कैसे पूरा होगा लक्ष्य

कर वसूली के मद में कटौती, कैसे पूरा होगा लक्ष्य

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। मौजूदा वित्तीय वर्ष में शासन से मनोरंजन कर विभाग को 11 लाख रुपए का लक्ष्य सौंपा गया है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष से जिले से डीटीएच के माध्यम से होने वाली आय को यहां से खत्म कर सीधे मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। इसके चलते लक्ष्य हासिल करने के लिए अब विभाग के पास सीमित मद ही रह गए हैं। इसको लेकर विभाग के बड़े अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं कि लक्ष्य कैसे पूरा हो।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में मनोरंजन कर विभाग ने सिर्फ डीटीएच से ही 59 लाख 53 हजार 435 रुपए कर के रूप वसूले थे। लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष में शासन के एक निर्देश के तहत डीटीएच से होने वाली आय को अलग कर दिया गया है। इससे कर वसूली के मदों में विभाग में कटौती हो गई है। डीटीएच का मद समाप्त कर दिए जाने के बाद अब विभाग के पास कर वसूली का 12 में से संचालित कुल पांच सिनेमा घर, केबल, सीडी लाइब्रेरी एवं कभी कभार लगने वाली प्रदर्शनी ही लक्ष्य पाने के साधन बचे हुए हैं। विभाग के पास आय के प्रमुख साधन के रूप में सिनेमा घरों से महज 12 हजार रुपए, केबल से 55 हजार रुपए एवं सीडी डीवीडी लाइब्रेरी से कुछ ही हजार रुपए कर के रूप में प्राप्त होते हैं। ऐसी स्थिति में 11 लाख रुपए का लक्ष्य पूरा करने को लेकर विभाग के अफसर परेशान है। उधर, इस संबंध में प्रभारी मनोरंजन कर अधिकारी केसी यादव का कहना है कि लक्ष्य बड़ा है, लेकिन पूरा भी करना है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह मौजूदा मदों के साधनों में वृद्धि किए जाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed