{"_id":"75593","slug":"Auraiya-75593-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से लिंटर टूटा, महिला घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से लिंटर टूटा, महिला घायल
Auraiya
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। नगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर ग्राम किशनपुर में शनिवार को देर शाम बिजली गिरने से तीसरी मंजिल का आरसीसी लिंटर का एक हिस्सा टूट गया। पत्थर नीचे गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही घर में बिजली की वायरिंग एवं बिजली के हजारों रुपए कीमत के उपकरण भी फुंक गए। घटना की सूचना पर खासी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
शनिवार को देर शाम तेज बारिश के साथ बिजली तड़की। ग्राम किशनपुर के लोग बताते हैं कि यह बिजली सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम राजपूत के मकान की तीसरी मंजिल के एक हिस्से में गिरी। इसके कारण तीसरी मंजिल के एक हिस्से के आरसीसी लिंटर में छेद हो गया। पत्थर के टुकड़े नीचे आकर गिरे। नीचे के हिस्से में बैठी राधेश्याम राजपूत की पत्नी फूलमती के कंधे पर आकर पत्थर के टुकड़े गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फूलमती को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार दो इनवर्टर, एक पानी की मोटर, पूरे घर की बिजली की वायरिंग, सौर्य ऊर्जा के उपकरण, फ्रिज, टीवी आदि बिजली के हजारों रुपए कीमत के उपकरण भी फुंक गए। बिजली से हजारों रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।