{"_id":"32-184110","slug":"Auraiya-184110-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ट्रक लूटने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर ट्रक लूटने का प्रयास
Auraiya
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम मिहौली के समीप बदमाशों ने ट्रक लूटने का प्रयास किया। ट्रक चालक को पीटने के दौरान उन्होंने पुलिस को आते देखा तो भाग गए।
ग्राम पन्हर निवासी अंशू पुत्र रमाकांत ट्रक चालक है। शनिवार रात वह सरिया लादकर नोएडा रवाना हुआ था। कानपुर देहात के आलमपुर होटल के पास वह ट्रक खड़ा कर खाना खाने गया। तभी पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक का काफी डीजल निकाल लिया। खाना खाने के बाद ट्रक चालक अंशू हाईवे रोड ग्राम मिहौली के समीप पहुंचा ही था कि तभी डीजल खत्म हो गया। मौका ताड़ बाइक सवार दो बदमाश अंशू के पास आए और तमंचे के बल पर उसे नीचे उतरने को कहा। जब ट्रक चालक ने इंकार किया तो उक्त बदमाशों ने जबरन खिड़की खोलकर उसे नीचे उतार दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को आते देख बदमाश भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी है।