{"_id":"32-184109","slug":"Auraiya-184109-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बोलेरो और 50 पेटी बीयर बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बोलेरो और 50 पेटी बीयर बरामद
Auraiya
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरवाकटरा(औरैया)। थाना क्षेत्र किशन रोड पर शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बोलेरो बरामद कर ली। गाड़ी के अंदर से पुलिस ने पचास पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने बरामद बीयर की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक सैय्यद बसीम अहमद के निर्देशन पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदले को किशनी रोड से एक संदिग्ध बोलेरो आती दिखाई दी। बोलेरो को रोके जाने पर चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और पुलिस टीम पर हमला किया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आते देख चालक और अन्य लोग गाड़ी खड़ी कर फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो से पचास पेटी बीयर बरामद की है। थानाध्यक्ष श्री चंदेल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।