फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दीवार ढहने से अधेड़ समेत डेढ़ दर्जन मवेशियों की मौत

दीवार ढहने से अधेड़ समेत डेढ़ दर्जन मवेशियों की मौत

Mon, 02 Jun 2014 05:33 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Mon, 02 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। शनिवार रात आई आंधी ने खूब कहर ढाया। भीषण आंधी के चलते एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं दीवार ढहने से डेढ़ दर्जन बकरियों की दबकर मौत हो गई। कई घरों के टीनशेड और छप्पर उड़ गए। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार देरशाम आई आंधी ने एक घंटे तक जिले में कहर बरपाया। कई लोगों के आशियाने उजड़ गए। तेज आंधी के चलते जालौन जिले के कुठौंद स्थित होटल की दीवार ढह गई। जिसमें दबकर क्षेत्र के ग्राम शहाब्दा निवासी जिलेदार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलेदार को दबे देख होटल संचालक गोविंद सिंह ने उसे औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्राम मढ़ापुर में आंधी के चलते दीवार ढहने से ग्राम निवासी ओमनारायन की डेढ़ दर्जन बकरियां दबकर मर गईं। वहीं चिचौली पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे उस पर सवार ग्राम रसूलपुर हुलासराय निवासी पंकज (21) व सुधीर कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनाें को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



विद्युत पोल गिरे, छप्पर में दबा परिवार
अजीतमल (औरैया) शनिवार रात आई आंधी से क्षेत्र में तबाही का मंजर छा गया। लालपुर गांव में एक दर्जन से अधिक विद्युत पोल गिर गए। वहीं कई पेड़ टूट गए। गांव में एक छप्पर गिरने से उसमें सुनील कुमार (30), उसकी पत्नी सरला देवी (25), पुत्री शिवानी (8), पुत्र महेंद्र (6), पुत्र विकास (5) व पुत्र शत्रु (4) दब गए। इससे चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने छप्पर में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार की गृहस्थी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश, सुरेश कुमार आदि ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं विद्युत पोल गिरने से गांव की विद्युतापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम की फसल को नुकसान
कंचौसी (औरैया)। तेज आंधी से कसबा कंचौसी व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों नौगवां, कसहा, कनमऊ, अमौआहार, मधवापुर, जमौली, कंचौसी गांव, सूखमपुर, ढिकियापुर, बान आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। घरों पर रखे छप्पर व टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं नहर पटरी, औरैया रोड, मधवापुर आदि गांवों के किनारे खड़े दर्जनों पेड़ उखड़ गए। आंधी से सर्वाधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। किसान सियाराम राजपूत ने बताया कि उनकी आम की अच्छी फसल तैयार थी। कुछ कमाने का वक्त आया तो आंधी सारे अरमान उड़ा कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed