{"_id":"32-183442","slug":"Auraiya-183442-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काट कर सपा सरकार ले रही बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काट कर सपा सरकार ले रही बदला
Auraiya
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अघोषित विद्युत कटौती से खफा भाजपाइयों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की मांग की है। भाजपाइयों ने मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम को सौंपे ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय का आक्रोश प्रदेश सरकार बिजली कटौती बढ़ाकर निकाल रही है। बिजली न आने से लोग गर्मी में पानी के लिए भी परेशान हैं। 16 मई के बाद से रोस्टर के आधार पर बिजली नहीं मिल पा रही है। भाजपाइयों ने जिलाधिकारी से अघोषित बिजली कटौती बंद करवाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा में मिली हार के बाद बौखला गई है और वह बदले की भावना से ये काम कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौहान, प्रेम कुमार गुप्ता, रामबाबू भदौरिया, मानवेंद्र पोरवाल, अजय राजपूत, अनंगपाल तोमर, श्यामू अवस्थी, गिरीश तिवारी, प्रमोद तिवारी, सिपाहीलाल, भूरे चौबे, अमर चंद्र राठौर आदि भाजपाई मौजूद रहे।