फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तपती धूप में खून जला रहे बच्चे

तपती धूप में खून जला रहे बच्चे

Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कसबे के रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन रेल पटरियों के बीच सफाई कार्य कई दिनों से जारी है। इसमें संबंधित ठेकेदारों की ओर से बाल श्रम कानून को नजरंदाज किया जा रहा है। सफाई कार्य में 8 से 12 साल की उम्र तक के बच्चे तपती दोपहर में अपना खून जला रहे हैं। मजदूरी के नाम पर भी बच्चों का शोषण किया जा रहा है। शिकायत पर रेलवे के अपर मंडल अधिकारी इलाहाबाद ने सफाई कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन कंचौसी की पटरियों के बीच की सफाई के लिए रेलवे के पंजीकृत ठेकेदारों की ओर से आयातित श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है। इन श्रमिकों में आदिवासी परिवार भी शामिल हैं। इन परिवारों के 8 से 12 वर्ष के बच्चे भी सफाई कार्य करने के लिए गैती, फावड़ा, तसला सिर पर रखे हुए देखे जा सकते हैं। बाल श्रमिक जहां गरीबी के चलते काम करने और अपना पेट पालने की बात कह रहे हैं। वहीं ठेकेदार इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। खास बात यह है कि रेलवे की ओर से निर्धारित श्रमिकों की एक दिन की पगार 250 के एवज में बाल श्रमिकों को 160 से 180 रुपये तक का ही भुगतान किया जा रहा है। इस संदर्भ में रेल पथ निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाल मजदूरी पर पूर्णतया रोक है। इसकी जांच कराई जाएगी। अपर मंडल रेल अधिकारी इलाहाबाद से फोन पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed