फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डायट प्रशिक्षुओं की सेमेस्टर परीक्षा की तिथियां घोषित

डायट प्रशिक्षुओं की सेमेस्टर परीक्षा की तिथियां घोषित

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। तीन महीने से अधर में लटकी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। इनमें विशिष्ट बीटीसी-2008 की परीक्षाएं 21 व 22 मई को राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज कानुपर नगर में होगी। शिक्षा मित्र प्रशिक्षुओं की सेमेस्टर परीक्षा 29 मई से शुरू हो रही है। बीटीसी 2011 के प्रशिक्षुओं की परीक्षा एक जून से होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, अजीतमल में बीटीसी वर्ष 2011 द्वितीय सेमेस्टर के 196, शिक्षामित्र द्वितीय चरण प्रथम सेमेस्टर के 794, शिक्षामित्र तृतीय सेमेस्टर के 794, विशिष्ट बीटीसी वर्ष 2008 के सात प्रशिक्षु पंजीेकृत हैं। इसके अलावा शिक्षामित्रों के तीन प्रशिक्षुओं का बैक पेपर होना है।
विज्ञापन

नियमानुसार गत फरबरी माह में सेमेस्टर परीक्षा कराई जानी थी, पर डायट की ढिलाई और सेमेस्टर परीक्षा कराने को बेसिक शिक्षा परिषद की शिथिलता से परीक्षा लंबित थी। निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन की ओर से दो बार परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के बाद टाल दिया गया। इससे प्रशिक्षुओं में रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विशिष्ट बीटीसी वर्ष 2008 (सामान्य/विशेष चयन) के प्रशिक्षुओं की परीक्षा 21 व 22 मई को सुबह की प्रथम पाली दस बजे से एक बजे तक तो द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से पांच तक होगी। शिक्षामित्र द्वितीय चरण प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 29 मई को दोनों पालियों में होगी। शिक्षामित्र प्रथम चरण द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 30 मई को दोनों पालियों में तो प्रथम चरण के शिक्षामित्रों की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 31 मई को होगी। बीटीसी 2011 के प्रशिक्षुओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा एक व तीन जून को होगी। बीटीसी वर्ष 2011 के द्वितीय समेस्टर एवं मृतक आश्रितों की परीक्षा 04 जून को प्रथम पाली में तो 05 जून को दोनों पालियों में होगी।

डायट के प्रोफेसर/इंचार्ज प्राचार्य रामलखन पांडेय ने बताया कि केवल विशिष्ट बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ही प्रशिक्षुओं का परीक्षा केंद्र कानपुर निर्धारित किया गया है। शेष अन्य सेमेस्टर परीक्षा के लिए राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इंचार्ज प्राचार्य श्री पांडेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed