फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Couple acquitted as murder charge is not proven.

Auraiya News: हत्या का आरोप साबित न होने से दंपती दोषमुक्त

Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Couple acquitted as murder charge is not proven.
औरैया। अपर सत्र न्यायाधीश कैलाश कुमार की अदालत ने अछल्दा थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में रामलखन और उनकी पत्नी छोटी बिट्टी उर्फ लौंग श्री को दोषमुक्त कर दिया। दंपती पर हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप थे, जो अदालत में साबित नहीं हो सके।
विज्ञापन

वादी रामरतन ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसकी बहन शारदा देवी की गला घोंटकर हत्या की और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि शारदा देवी की मौत गंभीर टीबी के कारण प्राकृतिक रूप से हुई थी। न्यायालय ने साक्ष्यों के परीक्षण के बाद पाया कि अभियोजन पक्ष हत्या साबित करने में असफल रहा। वहीं, अदालत ने यह भी पाया कि वादी ने जमीन विवाद की रंजिश में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर अदालत ने दोनों अभियुक्तों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed