{"_id":"6a8ffb7a0a647c2cb10ff378","slug":"heavy-rush-of-women-passengers-in-roadways-buses-on-raksha-bandhan-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मुफ्त बस यात्रा की सौगात, रक्षाबंधन पर रोडवेज में उमड़ी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मुफ्त बस यात्रा की सौगात, रक्षाबंधन पर रोडवेज में उमड़ी महिलाओं की भीड़
Thu, 27 Aug 2026 02:32 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:32 PM IST
सार
Auraiya News: रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का असर रोडवेज बसों में साफ नजर आया। त्योहार पर मायके जाने वाली बहनों की संख्या बढ़ने से बसों और डिपो में महिला यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
औरैया रोडवेज बसों में महिला यात्रियों की भीड़ बढ़ गई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुफ्त यात्रा सुविधा से महिलाओं के चेहरे पर खुशी भी दिखाई दी। डिपो की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और यात्रियों से सीधा फीडबैक लेने के लिए यात्री कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह अचानक डिपो पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करने के साथ बसों के अंदर जाकर महिला यात्रियों से बातचीत की।
विज्ञापन
बस में महिलाओं से लिया फीडबैक
अधिकारी ने कानपुर जा रही बस में सवार महिलाओं से मुफ्त टिकट मिलने, बस की स्थिति और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने सरकार की मुफ्त यात्रा सुविधा की सराहना करते हुए इसे रक्षाबंधन पर बहनों के लिए राहत भरा कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री कर अधिकारी ने डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी महिला यात्री को आवागमन में परेशानी न हो। बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया जाए और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। रक्षाबंधन के चलते डिपो पर दिनभर महिला यात्रियों की आवाजाही बनी रही। अधिकारियों के निरीक्षण और यात्रियों से सीधे संवाद के बाद डिपो परिसर में व्यवस्थाएं सुचारु नजर आईं।