{"_id":"32-123453","slug":"Auraiya-123453-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को आवास देने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को आवास देने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Auraiya
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लोहिया ग्राम जौरा में आवासों के आवंटन में की जा रही मनमानी का सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध किया। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आवास आवंटन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि जौरा को डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित किया गया है। ग्रामीणों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत ने बीपीएल कार्डधारकों को आवास आवंटन सूची में शामिल न करते हुए अपात्रों को सूची में शामिल कर लिया है। राममिलन, इंद्रपाल, रामबिटोली, श्रीराम, शिवकुमार, अमर सिंह, तुलाराम, रामसिंह, ज्ञान सिंह, दयाराम आदि पात्रता की श्रेणी में है। फिरा भी उन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रस्तावित चयन सूची को रद्द कर किसी प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में चयन प्रक्रिया कर पात्रों को ही लाभ दिलाए जाने की मांग की है।