{"_id":"32-123397","slug":"Auraiya-123397-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सोमवार तक जमा करें कार्ययोजना’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सोमवार तक जमा करें कार्ययोजना’
Auraiya
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन से वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 22 गावों को चयनित किया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नए वित्तीय वर्ष के लोहिया ग्रामों को संतृप्त करने के लिए बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को सोमवार तक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि वर्ष 2012-13 के लोहिया ग्रामों में जारी कार्यों मासांत तक हारहाल में पूरा करवा लें। लापरवाही पर कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं वर्ष 2013-14 के लिए चयनित किए गए लोहिया ग्राम जाजपुर, रहटौली, सिकरोड़ी, करही, सिमार, नगला पाठक, सेंगनपुठठा, वैवाह, कुदरकोट, जरावन, बराहार, लहरापुर, असू, जलालपुर फफूंद, जमुही, कखावतू, चिमकुनी, देवरांव, सेखूपुर आधार सिंह, मानिकपुर, नांदपुर व पूरनपुर को संतृप्त करने के लिए अधिकारियों को गांव का भ्रमण कर मौजूद संसाधन और आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कार्ययोजना तैयार करने का फरमान जारी किया गया है। जिलाधिकारी लिंगम ने कहा कि सभी विभाग हरहाल में सोमवार तक कार्ययोजना प्रेषित कर दें। शिथिलता पर कार्रवाई की जाएगी। आम आदमी बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराकर पात्रों को लाभांवित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रघुनाथशरण, डीडीओ भगवती प्रसाद वर्मा, पीडी अजय प्रकाश, डीएचटीओ प्रदीप त्यागी, डीपीओ कन्हैयालाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।