फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   धान खरीद केंद्रों पर बैनर लगाना जरूरी

धान खरीद केंद्रों पर बैनर लगाना जरूरी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। धान खरीद का लक्ष्य पाने के लिए खोले गए क्रय केन्द्रों पर बैनर लगाना जरूरी होगा साथ ही केन्द्र प्रभारी को संबंधित क्षेत्र के धान किसानों से संपर्क रखने के निर्देश दिए हैं। केन्द्र प्रभारियों को किसानों से सहयोगात्मक व्यवहार करने के भी निर्देश जारी किए गये हैं।
विज्ञापन

शासन से जिले को प्राप्त 12,400 एमटी धान खरीद का लक्ष्य पाने के लिए जिले में कुल 22 केंद्र खोले गए हैं। केन्द्रों पर आने वाले किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य 1250 रूपये प्रति कुन्तल का भुगतान चेक व उनके खाते में किए जाएं। धान खरीद केन्द्रों पर क्रय ऐजेंसी संचालकों को बैनर लगाने के निर्देश दिए गये हैं साथ ही केन्द्रों पर प्रभारी का नाम एवं उनका मोबाइल नंबर भी अंकित करने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी लालमणि मिश्रा ने धान खरीद वर्ष 2012 के लिए केन्द्र प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्रों पर आने वाले किसानों के नाम व मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जाएं। शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार ही धान की खरीद करें। उन्होने क्रय एजेंसी खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएग्रो, यूपीएसएस और कर्मचारी कल्याण निगम के संचालकों से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किसानों से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। एडीएम ने धान किसानों से अपील की कि क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05683-249668 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए कि केंद्र पर आए किसानों से खरीद करने वाले धान का भुगतान का चेक अथवा उनके खाते में धनराशि उसी दिन हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed