फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मुलायम के जन्मदिन पर 21 किलो का केक काटा

मुलायम के जन्मदिन पर 21 किलो का केक काटा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 74 वां जन्मदिन पर गुरुवार को जिलेभर में जगह-जगह आयोजन हुए। सपाइयों ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 21 किलो की केक काटकर किया गया।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस का जिला स्तर पर कार्यक्रम तिलक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा.कमलेश पाठक व जिलाध्यक्ष चौ.रामबाबू यादव समेत कई सपाइयों ने एक साथ 21 किलो की केक काटकर मुलायम का जन्मदिन मनाया। कमलेश पाठक ने कहा कि अखाड़े की मैदान से राजनीति के मैदान में आए मुलायम सिंह यादव सामाजिक समीकरण के महारथी हैं । यही वजह है कि आज सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता में है। कहा कि 2014 के चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव केंद्र की कुर्सी पर बैठेंगे। सभी कार्यकर्ता अपने नेता को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का संकल्प लेकर क्षेत्र में पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन मजबूत करें। जिलाध्यक्ष चौ. रामबाबू यादव ने कहा कि 2014 में होने वाला लोक सभा चुनाव एक नई दिशा तय करने जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, ठाकुर भोला सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश ओझा, अवधेश भदौरिया, ओके चौधरी, कमलेश यादव, राजवीर यादव, अनीता सिंह सेंगर, गनेश सिंह सेंगर, योगेंद्र यादव, शफीक खां, कृष्ण मुरारी आदि सपा नेताओं ने संबोधित किया। नरेंद्र तोमर, अरविंद दुबे, कल्लू यादव, अशोक चौबे, मनोज कुशवाहा, मो. आमीन, सत्तार हाफिज, चंद्रनील शुक्ला, श्याम सुंदर निषाद, रेशमा यादव, मधू पांडेय, अमित कठेरिया, अंजली अवस्थी, अनिल शर्मा, कल्लू यादव, राजू कुशवाह, जितेंद्र यादव, अनिल पाल, लोली पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
दिल्ली जाएंगे, साइकिल वहीं चलाएंगे
औरैया। श्री शेष शीतगृह के संचालक भरत भदौरिया के नेतृत्व में जमा सपाईयों ने नेताजी के जन्म दिन सपा पार्टी को दिल्ली तक पहुंचाने पर जोर दिया। इससे पूर्व शीतगृह समारोह स्थल को भव्य रूप दिया गया। सपा नेता बंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह राजावत, ग्राम प्रधान तुरैया पंकज यादव, संतकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को बांटे फल
औरैया। सपाइयों ने सुभाष चौराहे पर राहगीरों को मिठाइयां बांटीं। की। वहीं वहां से जिला स्तरीय अस्पताल में सपाइयों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनकेएस यादव की मौजूदगी में मरीजों को फल वितरित किए गए। खानपुर चौराहे स्थित अस्पताल में भी फल वितरण हुआ। इधर, कोआपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर ने समर्थकों जिला स्तरीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। डा. प्रवीन रायजादा, राकेश चतुर्वेदी, शिवाधार मिश्रा, शिववीर सिंह सेंगर, महेंद्र सिंह तोमर, कुल्लन नेता, संजीव त्रिपाठी, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
सपा की नीतियों का किया बखान
dlअमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। लक्ष्य 2014 एवं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन दिबियापुर में भी धूमधाम से मनाया गया। सपाइयों ने जगह जगह फल, मिठाइयां, हलवा पूड़ी आदि बांटकर लोगों को सपा की रीतियां नीतियां बताईं।
नगर के प्राथमिक विद्यालय में उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले बच्चों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मुहम्मद अख्तर, मुकेश पोरवाल, मुहम्मद गुलाम, नवीन पोरवाल आदि पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच फल और मिठाई बांटी। रेलवे क्रासिंग के पास भगवतीगंज में मोहम्मद सत्तार एवं अंकित गुप्ता के नेतृत्व में हलवा पूड़ी का प्रसाद बांटा। मुहम्मद सत्तार ने सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि सपा की जनहितकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर हमें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को दिल्ली की गद्दी सौंपनी है। अंकित गुप्ता, गीता गुप्ता, आकाश गुप्ता, अविनाश पोरवाल, विशाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कल्लू यादव, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सपा नेता अजीत यादव राजू, सोनू यादव ने मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। ग्राम बहलोलपुर में लालराम भारती, सुरेंद्र प्रताप सिंह कठेरिया, प्रधान कृष्णकुमार, अशोक राजपूत, पप्पू सविता, रामशंकर, बेचेंलाल राजपूत आदि ने मिठाइयां बांटी।
अखिलेश के तोहफे से किसानों में खुशी
dlअमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंकों से 50 हजार रुपए तक का ऋण लेने वाले किसानों को कर्ज मुक्त करने की घोषणा लखनऊ में दी। कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के चेहरों पर चमक वापस लौटने लगी है।

भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सरकार की ओर से की गई कर्ज माफी से किसानों को राहत तो मिलेगी। लेकिन इतने कम कर्ज माफी से किसानों का भला होने वाला नहीं है। आज किसान हजारों नहीं लाखों रुपए के कर्जों से दबा हुआ है।
किसान नेता श्याम सुंदर निषाद ने कहा कि कर्ज के बोझ तले दबे वह किसान जिनकी जमीन साहूकारों के पास बंधक पड़ी है, वे जमीनों को मुक्त करा सकते हैं। कहा कि सपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के तोहफे से प्रदेश के सात लाख से अधिक किसान लाभांवित होंगे। सरकारी खजाने से 16.50 लाख रुपए का बोझ सरकार वहन करेगी।

किसान नेता विमल दुबे का कहना है कि सपा सरकार किसानों के हित में काम करती है। सपा सरकार ने ही किसानों को सिंचाई के लिए राजकीय नलकूपों और नहरों का पानी मुफ्त देना का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed