फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   इस बार भी केंद्रों की सेंचुरी तय

इस बार भी केंद्रों की सेंचुरी तय

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2012-13 में इस बार भी परीक्षा केंद्रों की सेंचुरी होना तय है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल तकरीबन 15 सौ परिक्षार्थियों की संख्या कम होगी। परीक्षा केंद्र चुनने के लिए होने वाली परीक्षा समिति की बैठक की तिथि की अनुमोदन फाइल जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित है। अनुमोदन के बाद जिले की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के गठन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2011-12 में जिले भर में 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि इतनी अधिक संख्या में पहली बार परीक्षा केंद्रों का शतक बना था। बावजूद इसके परीक्षा केंद्रों पर परिक्षार्थियों की संख्या का काफी दबाव था। इस बार तकरीबन 15 परीक्षार्थी गत वर्ष की तुलना में कम हैं। फिर भी परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर परिक्षार्थी संख्या का दबाव कम करने के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल मौजूदा सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के गठन की तैयारी थमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरु होने में चार माह शेष हैं बावजूद इसके अब तक परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक नहीं हो सकी है। डीआईओएस कार्यालय का कहना है कि चयन समिति की बैठक के लिए तिथि निर्धारण की अनुमोदन फाईल डीएम कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी है।

जिलाधिकारी की ओर से तिथि निर्धारित करने के बाद चयन समिति की बैठक होगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के गठन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस संबंध जिला विद्यालय निरीक्षक रामनयन ने बताया कि बोर्ड से परीक्षा संबंधी गाइड लाइन मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों के गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक की तिथि का अनुमोदन इसी कड़ी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed