फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   परिवार में अखिलेश रह गया अकेला

परिवार में अखिलेश रह गया अकेला

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। बेला के हिम्मतपुर में घर का मुखिया अखिलेश सोमवार की रात अपने परिवारीजनों के साथ जब खाना खाने के बाद सोया तब उसने कल्पना भी नहीं की थी कि उसके परिवार के लोग अगली सुबह नहीं देख पाएंगे। लेकिन होनी को काई नहीं टाल सकता अखिलेश के साथ ऐसा ही हुआ। पूरा घर तो तहस नहस हुआ ही साथ ही परिवारीजन भी उसका साथ छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात जब हिम्मतपुर निवासी अखिलेश अपने बच्चों व पत्नी के साथ हंसी खुशी खाना खा रहा था। तब शायद उसे मालूम भी नहीं था कि आज वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आखिरी रात बिताने वाला है। फैक्ट्री विस्फोट मामले में सबसे गहरा असर अखिलेश पर पड़ा है। अखिलेश के अनुसार सोमवार की रात वह बच्चों को सुलाने के बाद वह स्वयं लेटने जा रहा था। तभी अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद इतना भी समय उसको नहीं मिला कि वह कुछ समझ पाता। धमाके के साथ उसका मकान पलक झपकते ही ढह गया। जिसे कमरे में लेटी उसकी पत्नी नन्नीदेवी और बच्चे दब गए। वह बाहरी कमरे था। जिस कारण बच गया। पत्नी व बच्चों के शवों को देख अखिलेश के आखें आंसूओं थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अब वह अपने परिवार का अकेला सदस्य बचा है। इस धमाके का असर स्व. रामऔतार के पुत्री को भी लील गई है। रामऔतार का निधन आज से एक माह पहले हुआ था। रामऔतार के निधन पर उसकी पुत्री खुशबू अपनी ससुराल से मायके आई थी। खुशबू एक दिन पहले ही अपने मायके पहुंची। पटाखे के विस्फोट ने मायके आई खुशबू के जीवन को समाप्त कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद अन्य लोग चुटहित भी हुए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed