{"_id":"5b6353634f1c1b31388b458f","slug":"71533236067-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे किसान
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में पिछले सप्ताह हुई अत्यधिक बारिश से जिले में खरीफ की बोई गई फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की स्थिति ऐसी भी नहीं है कि वह दोबारा बुआई का खर्च उठा सकें। समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। किसान नेता राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि जनपद का किसान कर्ज से उबर ही नहीं पा रहा है। पहले सूखे की वजह से किसानों को बुआई के लिए काफी अधिक धन खर्च करना पड़ा अब अत्यधिक बारिश से बोई गईं फसल पूर्णता चौपट हो गई हैं।
बार-बार दैवी आपदाओं की वजह से किसान की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और अब वह सरकार की ओर आस लगाए बैठे हैं। इसके बाद किसानों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। मांग की कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाए।
विज्ञापन
फसल बीमा योजना से शत-प्रतिशत क्षतिपूर्ति कराई जाए। मांग की कि बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूर्णता चौपट है। गांवों की बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। जिससेपेयजल संकट को दूर किया जा सके। इस दौरान बृजेश कुमार राजपूत, रामकुमार नेता, भगवानदास, राजू, सुनील दुबे आदि किसान मौजूद रहे।
- किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसानों ने दिया ज्ञापन
- जल्द सर्वे कराकर राहत राशि देने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो