{"_id":"598760294f1c1b8d448b487a","slug":"51502044201-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अगस्त को क्रांति दिवस मनाकर धरना धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अगस्त को क्रांति दिवस मनाकर धरना धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
शहर के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नौ अगस्त को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को गिनाए जाने के लिए धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। कांग्रेस इस दिन को क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां एवं फर्जी घोषणाओं ने आम जनता को छलने का काम किया हैं। भाजपा सरकार आते ही पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है। आम जनता महंगाई से कराह रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से तमाम वायदे किए थे, जिन्हें धीरे-धीरे कर वह भूल रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आगामी नौ अगस्त को कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों को बताया जाएगा। कहा कि 9 अगस्त को कांग्रेस क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से हर गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराए जाने का वायदा किया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार जनता से किया वादा भूल गई है। नगर अध्यक्ष रामू पेंटर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से सत्ता के नशे में चूर है। चुनावी के दौरान किए गए वायदे भाजपा पूरी तरह से भूल गई है।
विज्ञापन
- भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी कांग्रेस