फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   44 patients who came to PHC were treated

Auraiya News: पीएचसी आए 44 मरीजों का किया गया उपचार

Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
44 patients who came to PHC were treated
औरैया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिलेभर की सीएचसी, पीएचसी व हेल्थवेलनेस सेंटरों पर आरोग्य मेला लगाया गया। शासन के निर्देश के तहत शहर के बनारसीदास मोहल्ला स्थित अरबन पीएचसी में अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को काफी मरीजों की संख्या रही। वहीं इस मौके पर आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार को अरबन पीएचसी बनारसीदास में हुए मेले में 44 मरीज पहुंचे। जिसमें से 15 बच्चे शामिल रहे। तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव व जाती सर्दी के साथ बढ़े मरीजों की संख्या ज्यादा होने का अंदेशा जताया गया। वहीं ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से जुड़े रहे। सुबह-शाम होने वाली ठंड में लापरवाही को लेकर चिकित्सक ने आगाह किया। आवश्यक परामर्श के बाद दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आए हुए छह पात्रों के आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड भी बनवाए। प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान कार्डों में मृतकों व विवाहित युवतियों के नाम हटाने का भी काम चला। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित पोरवाल ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि आरोग्य मेले में 44 मरीज आए थे। जो कि मौसमी बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। छह पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सुबह शाम तापमान कम रह रहा है। ऐसे में बच्चे लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed