फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   35 including the manager of the Central Bank of India branch sued

Auraiya News: सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक समेत 35 पर मुकदमा

Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
35 including the manager of the Central Bank of India branch sued
औरैया। बिधूना कस्बा निवासी अधिवक्ता ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रठगांव शाखा के प्रबंधक सहित 35 लोगों के विरुद्ध बिधूना कोतवाली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शाखा प्रबंधन ने फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों पर ऋण स्वीकृत कर दिया।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शाखा प्रबंधक श्रीप्रताप सिंह मेहरा, तत्कालीन कैशियर कमलेश बाबू, भूअभिलेख प्रभारी अधिवक्ता तहसील राजेश कुमार शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। पुलिस के सुनवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उक्त के अलावा किशोर गंज निवासी सौरभ, अछल्दा के वीरपुर गांव निवासी दुर्गेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, गंभीर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित शाहजहांपुर चिरकुआ की लीला देवी, संदीप सिंह फफूंद के नरेंद्र कुमार, लखदौरा बिधूना के ओमप्रकाश सिंह, दीपू सिंह, इंदपामऊ की जानकी दुलारी, कमल सिंह, सुधीर कुमार, विमल सिंह समेत लखनऊ कमिश्नरेट के महाप्रबंधक सुरेश चंद्र खन्ना, तत्कालीन मुख्य प्रबंधक निदेशक ऋषि मोहन, आगरा के तत्कालीन उप क्षेत्रीय प्रबंधक एके अंबिष्टा, मुख्य प्रबंधक सीपी सिंह, प्रभारी राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed