फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद को लेकर नेताओं की परिक्रमा लगाने में जुटे कार्यकर्ता

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद को लेकर नेताओं की परिक्रमा लगाने में जुटे कार्यकर्ता

Fri, 03 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद को लेकर नेताओं की परिक्रमा लगाने में जुटे कार्यकर्ता
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद को लेकर खींचतान शुरू
विज्ञापन

- 10 अगस्त तक तय होना है भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर राजनीति गर्मा गई है। इस पद को पाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के प्रदेश स्तर तक नेताओं की परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का चयन होना है। पार्टी सत्ता में हैं तो पार्टी का युवा वर्ग इस पद को पाने को लेकर उत्साहित हैं। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का पद को पाने को लेकर वह कार्यकर्ता भी सामने आए हैं जो कभी बैठकों में दिखाई नहीं दिए। पद पाने के लिए जिला व प्रदेश स्तर के नेताओं की परिक्रमा लगा रहे हैं। वहीं इस पद को पाने के लिए पार्टी में एक दर्जन से अधिक मेहनती कार्यकर्ता हाथ आजमा रहे हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो यह पद उसे ही मिलेगा जो भाजपा कमेटी की मेन बाडी में पक ड़ रखता होगा। जिलाध्यक्ष गीता शाक्य की माने कुछ दिनों पहले नाम उनसे मांगे गए थे। लेकिन नाम के बताने में उन्होंने पार्टी की गोपनीयता को भंग होने की बात कही।
विज्ञापन


इनसेट
भाजयुमो जिलाध्यक्ष का चयन बड़े स्तर के नेता तय करेंगे। सूची पहले मांगी गई थी। नाम बताने के संबंध में पूछने पर जिलाध्यक्ष ने मीटिंग में होने की बात कही और फोन कट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता शाक्य
भाजपा जिलाध्यक्ष
इनसेट
प्रदेश स्तर पर बनी समिति ही तय करेगी
पार्टी हर जानकारी को उजागर नहीं करती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष का चयन समन्वय समिति ही करेगी। उसी के द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिलाध्यक्ष ही इस संबंध में बता सकतीं हैं।
श्रीराम मिश्रा
भाजपा जिला महामंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed