फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   समूह बनाकर धन अर्जन करें महिलाएं

समूह बनाकर धन अर्जन करें महिलाएं

Thu, 10 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
समूह बनाकर धन अर्जन करें महिलाएं

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सरकार महिलाओं को अपने पैरों पर खडा करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों की गरीब महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर धन अर्जन कर सकती हैं। इसके प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए तेलंगाना की एक 15 सदस्यीय टीम जिले के गांवों में रुककर बता रही हैं। इस बार शासन ने जिला के पांच ब्लाकों को प्रमुखता दी है, जिससे इस बार लक्ष्य पिछले साल की अपेक्षा तीन गुना बढ़ गया है।


जिला मिशन प्रबंधक धीरेद्रं मिश्रा ने बताया कि सरकार ने इस बार जिले के पांच ब्लाकों भाग्यनगर, सहार, अजीतमल, औरैया और अछल्दा को इंटेसिव (प्रमुखता वाले ब्लाक) घोषित किया है। पिछली बार सिर्फ जिले का एक ही ब्लाक अछल्दा को इंटेसिव घोषित किया गया था और जनपद को 465 समूहों का गठन करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया। इस बार जनपद को तीन गुना अधिक 1258 समूहों का गठन का लक्ष्य मिला है, जिसमें अभी सिर्फ 143 समूहों का ही गठन हो सका है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिले की महिलाओं को अभी स्वयं सहायता समूह के बारे में कम जानकारी होने की वजह से तेलंगाना की महिलाओं की एक 15 सदस्यीय टीम जिले के सहार ब्लाक के तीन गांवों हरवंशपुर, धुपकरी और गुलरिहा में पांच पांच महिलाओं की टीम के रूप में रुकी हैं, जो गांव की गरीब महिलाओं को समूह से होने वाले लाभ के बारे में बता रही हैं और उन्हें इससे जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-महिलाएं को जागरूक कर रही तेलंगाना की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed