फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मिट्टी की कमी भारी, धरी रह गई सड़क निर्माण की तैयारी

मिट्टी की कमी भारी, धरी रह गई सड़क निर्माण की तैयारी

Sat, 08 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की कमी भारी, धरी रह गई सड़क निर्माण की तैयारी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
शासन की ओर से अवैध खनन पर पूरी तरह से लगाम लगा दिए जाने से सड़क निर्माण में लगेे ठेकेदारों की हालत खराब होने लगी है। अभी तक बिना रायल्टी जमा कर मिट्टी चोरी कर लाखों रुपये वारे-न्यारे करने वाले अब मिट्टी न मिलने से हाथ पर हाथ धरे बैठे शासन के इस आदेश पर कोसते नजर आ रहे हैं। इसके कारण शहर में कई सड़कें अधबनी पड़ी हुई हैं। लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पालिका परिक्षेत्र में बनाई जा रही सड़कों पर अब मिट्टी की कमी हावी होती दिखाई दे रही है। हालात यह हैं कि शहर में खुदी पड़ी आधा दर्जन सड़कों पर अभी तक काम शुरू न होने से बरसात के पानी से सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ठेकेदार मिट्टी न मिलने के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



शहर में पुराना नुमाइश मैदान के पास डा. उमाशंकर के क्लीनिक से सटी सड़क एक माह से खुदी पड़ी है। हालात यह हैं कि इस सड़क के खुद जाने से बरसात का पानी भर गया है। जिससे सड़क से निकलने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के सामने किशोरी देवी इंटर कालेज के सामने छह माह से सड़क के निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार मिट्टी की उपलब्धता नहीं करा पा रहे हैं। जिससे खुदी पड़ी सड़क मोहल्ले के लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।


शहर के आर्य नगर मोहल्ले में भी लगभग छह माह पहले सड़क निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन काम में तेजी न होने के चलते अभी तक सड़क अर्धनिर्मित हालत में पड़ी हुई है। वहीं अब मिट्टी की कमी भी सड़क निर्माण में रोड़ा बन गई है। ऐसे में लोग खासे परेशान हैं।

-अवैध खनन से लगी रोक से मिट्टी चोरी पर लगी लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed