फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   30 corona infected including six police personnel

फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाते दो युवक गिरफ्तार-

Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
30 corona infected including six police personnel
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव तर्रई में घर में आधार कार्ड बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से लेपटॉप, स्कैनर, वेब कैमरा व अन्य सामग्री बरामद की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फफूंद थाने की चौकी पाता के गांव तर्रई में कई दिनों से फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। जिसकी चर्चा खुलेआम हो रही थी। शनिवार को एसओ फफूंद जितेंद्र सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा के साथ गांव में एक घर में छापा मारा। मौके से आधार कार्ड बनाते हुए दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आधार बनवाने आए लोग इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आधार कार्ड बनाने में प्रयोग हो रहे दो लैपटॉप, दो फिंगर प्रिंट स्कैनर, एक डबल आइरिश स्कैनर, प्रिंटर, वेब कैमरा, तीन पेनड्राइव, दो एंड्रॉयड फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शनि उर्फ चौधरी पुत्र अरुण कुमार निवासी गांव तर्रई व दूसरे युवक ने अपना नाम परमात्मा भगत पुत्र राजेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत निवासी राजनपुर थाना महेशी जनपद सहरसा बिहार बताया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना कर लोगों को गुमराह कर रह थे। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी शनि संविदा पर दिबियापुर टेलीफोन एक्सचेंज में आधार कार्ड बनता था। शनि को पिछले माह कंपनी के ठेकेदार ने हटा दिया था। इसके बाद पिछले 10 दिनों से वह अपने घर पर गलत तरह से आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बना रहा था। उसने तीन दिन में 18 हजार लोगों के आवेदन करा दिए। इसकी जानकारी होने पर संबंधित कंपनी के ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

शनि ने आधार कार्ड के लिए अधिकृत रूप से मिले यूजर नेम व पासवर्ड को अपने साथी बिहार निवासी परमात्माभगत के माध्यम से बिहार के कुछ लोगों को दे रखा था। जहां पर लोग इनका इस्तेमाल कर आधार कार्ड बना रहे थे। अब पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed