{"_id":"5e78e9ac8ebc3e78c27f957f","slug":"25-teams-formed-to-investigate-those-coming-from-outside-in-auraiya-auraiya-news-knp5520365117","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बाहर से आने वालों की जांच के लिए गठित हुईं 25 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बाहर से आने वालों की जांच के लिए गठित हुईं 25 टीमें
विज्ञापन
औरैया। अब घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में बाहर से आने वाले की पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। इसके जिलाधिकारी ने मेडिकल की 25 टीमें गठित की हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार की देर शाम तीनों तहसीलों के एसडीएम के साथ बैठक कर जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने तीनों तहसीलों के एसडीएम व जिले के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने लोगों की मिल रही जानकारियों को संज्ञान में लेकर जिले में मेडिकल टीमों का गठन करने का निर्णय लिया है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बाहर से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे लोगों की जांच के लिए लगातार लोग उन्हें फोन भी कर रहे हैं। जिसको लेकर सभी एसडीएम सतर्क रहें। सभी एसडीएम बाहर से आने वाले लोगों की सूची तैयार करें। चाहे वह शहर, कस्बे का हो या ग्रामीण क्षेत्रों का। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच होना चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए टीमें गठित की। बताया कि जिले में कुल 25 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में एक डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक राजस्व कर्मी के साथ ही सुरक्षा कर्मचारी शामिल होंगे। यह टीमें बाहर के आने वाले संबंधित व्यक्ति के घर पर जाएंगी और वहां पहुंचकर उनकी जांच पड़ताल करेगी।